पास्टर बजिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ी, छेड़छाड़ मामले में पंजाब महिला आयोग ने जवाब किया तलब
चंडीगढ़ – Pastor Bajinder Singh’s troubles increased … महिला के साथ कथित छेड़छाड़ करने के आरोपों से घिरे पास्टर बजिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले की शिकायत का पंजाब राज्य महिला कमीशन ने नोटिस लिया है। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह कार्रवाई पंजाब राज्य महिला कमीशन एक्ट, 2001 के अधीन की है। कमिशन ने पास्टर बजिंदर से 6 मार्च तक स्पष्टीकरण मांगा है ।
कमिशन ने यह भी कहा है कि यह मामला महिला सुरक्षा एवं सम्मान से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा है और इससे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेयरपर्सन ने पंजाब सरकार और संबंधित अधिकारियों को भी सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस मामले पर महिला संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी रोष जताया है और दोषी के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। उल्लेखनीय है कि पास्टर बजिंदर सिंह पर हाल ही में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।









