MBD WEB NEWS

पानी को लेकर विवाद में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों में फायरिंग, एक की माैत…दूसरा घायल

 

पटना : नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच गोलीबारी में एक भांजे की मौत हो गई जबकि दूसरा भाई और मां घायल हैं। यह विवाद पानी को लेकर है। मृतक का नाम विश्वजीत यादव है और जयजीत व मां हिना देवी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जगतपुर निवासी जयजीत यादव और विश्वजीत यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में विश्वजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस झगड़े के दौरान दोनों को बचाने पहुंची उनकी मां को भी गोली लग गई, जिनका इलाज भागलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

मामले को लेकर नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया- हमें सुबह सूचना प्राप्त हुई की प्रवक्ता के जगतपुर गांव में दो भाइयों ने आपस में गोली चलाई है। मौके पर परबत्ता SHO पहुंचे. दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर एसडीपीओ भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से सूचना मिली कि एक की मौत हो गई है और दूसरे का इलाज जारी है। विवाद के बीच उनकी मां के भी हाथ में गोली लगने की सूचना है।