MBD WEB NEWS

पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित आईएसआई समर्थित आतंकी माडयूल का किया पर्दाफाश, ISI के 4 आतंकी गिरफ्तार; विस्फोटक सामग्री सहित कई तरह के हथियार बरामद

पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित आईएसआई समर्थित आतंकी माडयूल का किया पर्दाफाश, ISI के 4 आतंकी गिरफ्तार; विस्फोटक सामग्री सहित कई तरह के हथियार बरामद

 

MBD NEWS: जालंधर : पंजाब पुलिस ने दो खुफिया अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस मामले में जालंधर सी.आई.ए. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिंदर उर्फ ​​हनी, जगजीत उर्फ ​​जग्गा (कपूरथला), हरप्रीत और जगरूप (होशियारपुर) के रूप में हुई है।

आरोपियों के खिलाफ यू.ए.पी.ए. और एसएसओसी के खिलाफ अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई। दूसरे मामले में मास्टरमाइंड सतनाम सिंह उर्फ ​​सत्ता होशियारपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 आरपीजी (एक लांचर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हैंड ग्रेनेड, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के संबंध फ्रांस स्थित बीकेआई से सामने आए हैं। एक अन्य मामले में एक नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसका संचालन जसविंदर मन्नू अगवान (गुरदासपुर, ग्रीस में रहने वाले) द्वारा किया जा रहा है, जो पाकिस्तान में रहने वाले हरविंदर रिंदा से जुड़े हुए हैं।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 आरपीजी लॉन्चर, 2 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 10 कारतूस, 3 वाहन बरामद किए गए हैं। बटाला में आरोपियों के खिलाफ यूएपीए मामला और विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह पंजाब में शांति और स्थिरता को निशाना बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है।