MBD WEB NEWS

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका: पंजाब के मशहूर हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला का हुआ निधन, कल मोहाली में होगा अंतिम संस्कार..

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका: पंजाब के मशहूर हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला का हुआ निधन, कल मोहाली में होगा अंतिम संस्कार..

MBD NEWS: चंडीगढ़/जालंधर :पंजाब के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता डॉ. जसविंदर भल्ला (65) अब हमारे बीच नहीं रहे। बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे भल्ला को परसों रात ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत लगातार बिगड़ती रही और आज सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिवार ने जानकारी दी है कि उनका अंतिम संस्कार कल (23 अगस्त) दोपहर 1 बजे मोहाली में किया जाएगा। दुख की घड़ी में बेटी यूरोप से लौट रही हैं और आज शाम तक मोहाली पहुंचने की संभावना है, जबकि बेटा घर पर ही मौजूद है।

डॉ. जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ था। उन्होंने 1988 में “छणकाटा 88” से बतौर कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे “दुल्ला भट्टी” जैसी फिल्मों से अभिनय की दुनिया में भी चमके।

उनकी हास्य शैली और सामाजिक व्यंग्य ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। उनके निधन से पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।