पंच परिवर्तन- पर्यावरण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्यबोध, सामाजिक समरसता तथा कुटुंब प्रबोधन पर हुई विस्तार से चर्चा…
MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) विद्या भारती पंजाब प्रांत कार्यालय में समर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।


कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार (संगठन मंत्री, विद्या भारती पंजाब) तथा विजय ठाकुर (वित्त सचिव, विद्या भारती पंजाब) एवं मनदीप तिवारी जी विभाग सचिव जालंधर विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यक्तिगत एवं राष्ट्रीय चरित्र दोनों का निर्माण करना तथा सनातन संस्कृति का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस कार्य को विद्या भारती 1952 से करती आ रही है जिसके सुखद परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि पुरातन काल से आय का दसवां हिस्सा देना भारत की सनातन परंपरा का प्रतीक रहा है । इस प्रकार के समर्पण कार्यक्रम के माध्यम से समर्पण का भाव विकसित होता है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने समाज में पंच परिवर्तन — पर्यावरण, स्वदेशी,नागरिक कर्तव्यबोध, सामाजिक समरसता तथा कुटुंब प्रबोधन को अपने तथा परिवार के माध्यम से समाज तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर बल देने हेतु मार्गदर्शन किया सुखना सुखिन: मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।











