दिल्ली सरकार ने राजधानी में आयुष्मान भारत योजना को योजना दी हरी झंडी, अब 10 लाख तक का इलाज मिलेगा पूरा मुफ्त
नई दिल्ली- दिल्ली सरकार ने राजधानी में आयुष्मान भारत योजना को लागू कर दिया गया है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस योजना के लागू होने के बाद अब दिल्ली के पात्र परिवारों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसमें पांच लाख रुपए केंद्र सरकार से और पांच लाख रुपए राज्य सरकार से मिलेंगे। इसके साथ ही, दिल्ली इस योजना को लागू करने वाला 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। पश्चिम बंगाल अब एकमात्र ऐसा राज्य है जहां इस योजना को लागू नहीं किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य की मौजूदगी में दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद, योजना के तहत लाभार्थियों को नामांकित करने के लिए एक खास अभियान शुरू किया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया था कि दिल्ली सरकार की आयुष्मान भारत योजना मे सबसे गरीब लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना के तहत 10 अप्रैल तक एक लाख लोगों को शामिल किया जाएगा, जिसका मकसद दिल्ली के स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में सुधार करना है।









