MBD WEB NEWS

दिल्ली मुख्यमंत्री का पद संभालते ही एक्शन मोड में आई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता…

दिल्ली मुख्यमंत्री का पद संभालते ही एक्शन मोड में आई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता…

 

नई दिल्ल;  दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई है। रेखा गुप्ता ने आज रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री बनते ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई हैं। उन्होंने आज ही दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई है।   वह दिल्ली सचिवालय पहुंचकर कामकाज शुरू करेंगी। इसके बाद शाम पांच बजे वह यमुना बाजार के वासुदेव घाट का दौरा करेंगी और शाम सात बजे दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की पहली मीटिंग करेंगी।

कैबिनेट के नए मंत्री सबसे पहले यमुना की स्थिति का जायजा लेंगे और फिर कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगे। रेखा गुप्ता की सरकार के पहले फैसले क्या होंगे, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।