दिनदहाड़े बीच सड़क में युवक का हुआ मर्डर, बदमाशों ने मारीं गोलियां; मचा हड़कंप
गुरुग्राम : गुरुग्राम में गुरुवार को दिनदहाड़े बीच सड़क एक युवक का मर्डर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक पल्सर बाइक सवार 3 बदमाशों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बाजार में दशहत को माहौल पैदा हो गया।
बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब युवक किसी काम जा रहा था। पीछा करते हुए तीनों ने बदमाशों ने उसे रुकवा लिया और ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं। इससे युवक घायल होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।
अचानक हुई इस वारदात से बाजार में हड़कंप मच गया। रोड पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ युवक को उठाकर सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान महेंद्र निवासी गांव बसई के रूप में हुई है। हत्या की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए है, जिनसे पुलिस जानकारी ले रही है।









