दर्दनाक हादसा; यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की हुई मौत
टिहरी : उत्तराखंड के टिहरी जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चंबा इलाके में चंबा-कोटी मार्ग पर नैल के पास एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस खौफनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है। वहीं, कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य लगातार जारी है।
अंतिम संस्कार कर घर वापस लौट रहे थे सभी सवार
यह हादसा उस वक्त और भी दर्दनाक हो गया जब पता चला कि पीड़ित पहले से ही शोक में डूबे हुए थे। टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बस में सवार सभी लोग हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। ये लोग हरिद्वार में किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में यह दुखद घटना घट गई जिसने पूरे इलाके में मातम पसार दिया है।
ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा थी बस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे का शिकार हुई बस (UK 09 TA 1799) ऋषिकेश से घनसाली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चंबा-कोटी मार्ग पर नैल के पास चालक ने अचानक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया। ढलान और घुमावदार रास्ता होने के कारण गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा समाई। पुलिस फिलहाल हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को इस भीषण हादसे की सूचना दे दी गई है।









