त्योहारों के सीजन के दौरान IRCTC सर्वर डाउन? कन्फर्म टिकट के लिए टाइमिंग, ऑटोफिल और UPI हैं ‘मास्टर की’, जानें पूरी ट्रिक
नई दिल्ली : त्योहारों के सीजन के दौरान ट्रेन की कन्फर्म टिकट पाना सबसे बड़ी चुनौती होती है। दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर लाखों लोग एक साथ IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं। इस भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर सर्वर या तो स्लो हो जाता है या कई बार डाउन भी हो जाता है, जिससे कन्फर्म टिकट पाने वालों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
अगर आप भी इस फेस्टिव रश में IRCTC से कन्फर्म टिकट बुक करना चाहते हैं, तो आपको कुछ स्मार्ट और सुरक्षित तरीकों का इस्तेमाल करना होगा। इन तरीकों से आपके कन्फर्म टिकट पाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
सही टाइमिंग पर करें लॉग-इन
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए सही समय पर लॉग-इन करना सबसे महत्वपूर्ण है। अगर आप AC क्लास (2A, 3A, CC) की टिकट बुक करना चाहते हैं, तो ठीक सुबह 10:00 बजे लॉगइन करें। वहीं, स्लिपर (SL) क्लास की टिकट बुकिंग के लिए आपको ठीक सुबह 11:00 बजे लॉगइन करना होगा।
ऑटोफिल से बचाएं कीमती सेकंड
तत्काल टिकट बुकिंग में हर सेकंड कीमती होता है। ऐसे में पैसेंजर की डिटेल्स (नाम, उम्र, आदि) बार-बार भरने में समय बर्बाद न करें। IRCTC ऐप या वेबसाइट पर ‘मास्टर लिस्ट’ फीचर का उपयोग करके सभी यात्रियों की डिटेल्स पहले से ही सेव कर लें। बुकिंग के समय ‘ऑटोफिल’ का इस्तेमाल करने से आपका टिकट जल्दी बुक हो सकेगा।
पेमेंट के लिए UPI रखें तैयार
बुकिंग का सबसे अहम पड़ाव पेमेंट होता है। कई बार सीट मिल जाती है लेकिन पेमेंट फेल होने से टिकट हाथ से निकल जाता है। इससे बचने के लिए पेमेंट के लिए UPI या सेव्ड कार्ड्स को तैयार रखें। इससे पेमेंट के वक्त आपको डिटेल्स नहीं भरनी पड़ेगी और ट्रांजैक्शन जल्दी पूरा होगा।
आधिकारिक ऐप या पार्टनर ऐप्स चुनें
बेहतर होगा कि आप टिकट बुकिंग के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) या आधिकारिक RailOne App का ही इस्तेमाल करें। अगर आप इनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो Confirmtkt या Paytm जैसे IRCTC के आधिकारिक API पार्टनर ऐप्स का भी उपयोग कर सकते हैं। ये ऐप्स बेहतर कन्फर्म प्रोबेबिलिटी (संभावना) दिखाते हैं और कुछ ऐप्स अतिरिक्त शुल्क लेकर कन्फर्म सीट रिजर्व करने का विकल्प भी देते हैं।
तेज इंटरनेट है जरूरी
कन्फर्म टिकट की इस रेस में इंटरनेट स्पीड का बड़ा रोल है। कोशिश करें कि मोबाइल डेटा की जगह वाई-फाई (Wi-Fi) या तेज ब्रॉडबैंड कनेक्शन का इस्तेमाल करें। साथ ही बुकिंग के समय बैकग्राउंड में चल रहे अन्य ऐप्स को बंद कर दें, ताकि आपको बेहतर स्पीड मिल सके।









