डीसी के आदेशों की अवहेलना करते हुए कई प्राइवेट स्कूलों ने टीचिंग स्टाफ को स्कूल में बुलाया

MBD NEWS;(सुमेश शर्मा )जालंधर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जहां प्रशासन लोगों की समस्या को समझते हुए बड़े-बड़े कदम उठा रहा है वहीं शहर के कई निजी स्कूल डीसी के आदेशों का मजाक उड़ाते हुए सरकार द्वारा जारी आदेशों का अवहेलना करते हुए बच्चों की छुट्टी तो कर दी , लेकिन टीचिंग स्टाफ को स्कूल में बुलाकर अपनी मनमर्जी पूरी कर ली।
आपको बता दे कि बीती रात जालंधर के डी सी द्वारा एक लिखित आदेश मीडिया के द्वारा जारी किया गया जिसमें बड़े स्पष्ट शब्दों में लिखा गया है कि तेज बारिश के चलते रास्तों में पानी भरने के कारण स्कूली बच्चों व स्टाफ की छुट्टी रहेगी ताकि बच्चों में अध्यापकों को सड़क पर खड़े पानी से किसी तरह की कोई समस्या ना हो, लेकिन वहीं शहर के कई ऐसे स्कूल है जिन्होंने डीसी के इस आदेश को न मानते हुए बच्चों की छुट्टी तो कर दी लेकिन स्कूल में कार्य करने वाले टीचिंग स्टाफ स्कूल में बुलाकर बिठा लिया । अब प्रश्न यह उठता है कि ऐसे मनमानी करने पर स्कूलों पर प्रशासन कोई सख्त कार्रवाई करता है या फिर हमेशा की तरह यूं ही सोया रहता है।

पूरी रात बारिश होने के कारण शहर में बहुत सी जगह जल भराव होने की स्थिति बनी हुई है लेकिन फिर भी स्कूलों की मनमानी करने पर उतारू है।
शिक्षा विभाग को इस बारे में कार्यवाही करने की जरुरत है ताकि प्रशासन द्वारा जारी हुए आदेशो को मानने के बाध्य होना।











