टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग; AC कोच में 1 की मौत
नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश में एक बड़े रेल हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबित यालामंचिली के पास टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 3 डिब्बों में आग लग जाने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए दो फोरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं।
Fire breaks out in two coaches of Tatanagar-Ernakulam Express in Andhra Pradesh, 1 killed in AC coach : एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना रात 12 बजकर 45 मिनट पर मिली। उन्होंने कहा प्रभावित डिब्बों में से एक में 82 और दूसरे में 76 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से, बी-1 कोच में एक व्यक्ति मृत मिला।’ मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में की गई है।
एक अधिकारी ने बताया है कि आग पर सबसे पहले येलमनचिली में लोको पायलट्स की नजर गई। इसके बाद ट्रेन के तत्काल रोका गया। हालांकि, अग्निशमन सेवाओं के पहुंचने से पहले ही आग की लपटे बोगियों में तेजी से फैल चुकी थीं और दो एसी कोच बी1 और एम2 को चपेट में ले लिया था।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन तय समय से 4 घंटे देरी से अनकपल्ली पहुंची। रिपोर्ट में रेलवे सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अनकपल्ली से ट्रेन के रवाना होने के बाद नरसिंहबल्ली चिंगारियां और लपटें देखी गई थीं। माना जा रहा है कि इसकी वजह बी1 एसी कोच के ब्रेक के गर्म होना और आग पकड़ना थी।









