जालंधर में तेज आंधी तूफान ने बचाया कोहराम,शहर में कई जगह पर हुआ भारी नुकसान…

MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर में आज शाम तेज आंधी तूफान के चलते कई जगह पर भारी भरकम पेड़ धराशाई हो गए। वही कंपनी बाग़ श्रीराम चौक में लगा तिरंगे का पोल टूट कर सड़क पर जा रहे राहगीरों पर जा गिरा। जिससे दो लोगों को गंभीर चोटे आई,

वही कई जगह से लोगों की गाड़ियों का भारी नुकसान होने की सूचना मिल रही है। ऐसी ही एक दुर्घटना में नामदेव चौक जुडियो के बाहर लगी भारी भरकम लोहे की शटरिंग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर गिरने से शॉपिंग के लिए आए लोगों का बड़ा भारी नुकसान होने की जानकारी मिली है।
शहर में आये इस तूफान के चलते शहर के कई हिस्सों की लाइट बन्द हो गई। रात 10 बजे तक शहर के कई इलाके अंधेरे में डूबे हुए है।












