जालंधर में जय श्री राम के जयकारे को लेकर हुए हिंदू मुस्लिम विवाद को सुलझा कर प्रशासन ने ली राहत की सांस…
MBD NEWS जालंधर 7 अक्टूबर : शुक्रवार को जालंधर के डीसी कांप्लेक्स के बाहर जय श्री राम के जयकारे के बाद छिड़ा विवाद आज खत्म हो गया। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के साथ गले मिल इस विवाद को खत्म कर दिया है।
जय श्री राम का जयकारा लगाने वाले योगेश मैनी ने कहां की जो भी यह घटना हुई है। वह होनी नहीं चाहिए थी। लेकिन जो हुआ उसे भूल कर अब सभी धार्मिक के लोगों को मिलजुल कर रहना चाहिए आने वाले दिनों में त्यौहार है वो भी सब मिल कर मनाएं।
वहीं अयूब खान ने कहा कि जो कुछ दिन पहला हुआ था। उस विवाद में बड़े राजनीतिक नेताओं ने अपनी रोटियां सेंकी है। लेकिन हम अपनी भाईचारिकता को आगे बढ़ाते हुए इस बार दीवाली एक साथ मनाएंगे।
वहीं इस मामले में वकील नईम खान ने कहा कि जो बीते दिनों विवाद हो गया था। वह जो भी हुआ था वह गलत था। कोई भी नहीं चाहेगा कि धर्म के नाम पर कभी किसी तरह का विवाद हो। वैसे भी यह पंजाब की धरती गुरुओं की धरती है। यहां धर्म के नाम पर कभी ऐसा कुछ नहीं हो सकता है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत,मेयर विनित धीर,चंदन ग्रेवाल सहित आम आदमी पार्टी की लीडरशिप ने इस विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई और आने वाले त्यौहार के दिनों में शहर के लोगों खुशहाल माहौल दे दिया।











