जालंधर में आप नेता की हुई हत्या, CCTV फुटेज से हत्यारे की तस्वीर आई सामने, जांच में जुटी है पुलिस..
पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या को लेकर पुलिस की शुरूआती जांच में अहम जानकारी सामने आई है। लेकिन पुलिस ने अभी तक इसे आधिकारिक रूप से मीडिया के साथ साझा नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को टारगेट किलिंग का शक है। वहीं, सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को एक फुटेज हाथ लगी है। इस फुटेज में सफेद रंग की एक्टिवा सवार बदमाश की फोटो सामने आई है।
आपको बता दें कि आज सुबह दिन निकलते ही जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे 52 साल के थे। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी। लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह खालसा कॉलेज जालंधर की प्रधानगी को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में एक गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

जस्स भुट्टर के नाम से पोस्ट शेयर कर लिखा,” जब हमने खालसा कॉलेज जालंधर का प्रधान लगाया था तो सबको बता कर लगाया था। आज कुछ लोग उठकर बोलने लगे हैं कि प्रधानगी वापस ले ली जाए। खालसा कॉलेज जालंधर में शेरू ग्रुप की ओर से भाजी तजिंदर सिंह (शेरू भाजी) के होने से ही ऐसा चल रहा है। बाकी, सरदार नछत्तर सिंह बेई की ओर से यह हर साल प्रधानगी दी जाती है, सारे शेरू ग्रुप से सलाह करके प्रधान बनाया जाता है। और वह जो फेसबुक पर स्टोरी जोड़ी-फोल्डर वाली ने डाली है कि हमारा दोनों प्रधानगी से कोई लेना-देना नहीं है—मैं एक बात साफ कह दूं, वीर बुद्धू से हमारा भी कोई लेना-देना नहीं है। जोड़ी प्रधानगी पहले हुई, हर साल की तरह वही हमारे खालसा कॉलेज जालंधर की प्रधान है।

दूसरी बात, तू भी वीर प्रधान को कहता है कि तू प्रधानगी वापस कर दे, वीर 2024-2023-2022-2021-2020 में तू इंडिया पंजाब में ही था, तब कर लेता जो करना था। अब तू अमेरिका जाकर फेसबुक पर पोस्टें डाल रहा है, कोई बात नहीं, जब चाहे जहाँ चाहे खुला बुलावा है। पर बात मरने-मार देने वाली मत कर, सीधे आकर एक-एक बात बताकर न बताकर किसी को न भेजी जा। जब पंजाब में था तब तूने बेई न्छत्तर को बहुत मान दिया, मानता था; आज अमेरिका जाकर तेरी हवा खराब हो गई है, भाई। हम शेरू ग्रुप वाले हैं, भाई, बता कर प्रधान लगाया था। वाहिगुरु जी का खालसा वाहिगुरु जी की फ़तेह, पक्के शेरू ग्रुप वाले। उधर, पुलिस द्वारा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।











