MBD WEB NEWS

जालंधर ब्लास्ट वाले घटनास्थल पर पहुंच Punjab DGP गौरव यादव ने लिया मौके का जायजा

जालंधर ब्लास्ट वाले घटनास्थल पर पहुंच Punjab DGP गौरव यादव ने लिया मौके का जायजा

 

 

जालंधर: पंजाब के जालंधर और अमृतसर जिलों में आई.ई.डी. ब्लास्ट हुए हैं। इन धमाकों के बाद पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और जांच की जा रही है। वहीं इसी के तहत जालंधर के बी.एस.एफ. हेड क्वार्टर के बाहर हुए ब्लास्ट के मामले में पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव घटनास्थल पहुंच गए हैं। इस दौरान वह घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं। इससे पहले एन.आई.ए. की टीमों ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर इनपुट जुटाए थे।

ब्लास्ट को लेकर पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

 

वहीं जालंधर धमाके को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ब्लास्ट में विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इस सारे मामले के तार पाकिस्तान से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसके अलावा ब्लास्ट में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

वहीं बता दें कि पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर जानकारी देते बताया कि दोनों धमाकों में आई.एस.आई. (ISI) का हाथ होने की संभावना है। साथ ही उन्होंने बताया कि ब्लास्ट मामले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।