MBD WEB NEWS

जालंधर फ्लेक्स प्रिंटिंग एसोसिएशन की विशेष बैठक हुई आयोजित, समस्याओं को सुलझाने पर हुई चर्चा

जालंधर फ्लेक्स प्रिंटिंग एसोसिएशन की विशेष बैठक हुई आयोजित, समस्याओं को सुलझाने पर हुई चर्चा

MBD NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा):  जालंधर फ्लेक्स प्रिंटिंग एसोसिएशन की एक अहम बैठक प्रेसिडेंट परविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आदित्य गुप्ता और निशांत धीर खास तौर पर मौजूद थे। इस मौके पर एसोसिएशन के सभी सदस्य और नए बने सदस्य भी मौजूद थे। एसोसिएशन ने नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें मेंबरशिप सर्टिफिकेट दिए गये।

बैठक के दौरान फ्लेक्स प्रिंटिंग का कार्य करने वाले दुकानदारों को आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर प्रेसिडेंट परविंदर सिंह ने कहा कि फ्लेक्स प्रिंटिंग से जुड़ी दुकानदारों की समस्याओं को उन्हें साथ लेकर हल किया जाएगा। बैठक में जालंधर फ्लेक्स प्रिंटिंग एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट शक्ति कोहली, जनरल सेक्रेटरी एस.के. पांडे, जॉइंट सेक्रेटरी मनीष कुमार, कैशियर नरेश कुमार और अन्य सदस्य भी मौजूद थे।