जालंधर के DC वर्जीत वालिया से मिले मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
जालंधर : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), जालंधर द्वारा शहर के नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर वर्जीत वालिया (IAS) का विशेष अभिनंदन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल के नेतृत्व में पूरी टीम ने डीसी साहब से मुलाकात की और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल ने डिप्टी कमिश्नर को अवगत कराया कि 1 अप्रैल 2025 को गठित हुई इस नई एसोसिएशन ने मॉडल टाउन इलाके की सूरत बदलने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि मार्केट को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निजी सफाई सेवक तैनात किए गए हैं, जो रोजाना सुबह पूरी मार्केट को चकाचक करते हैं।
चेयरमैन लखीर सिंह लाली घुम्मन ने बताया कि मार्केट में अब हर त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है और विदेशों से आने वाले एनआरआई ग्राहक भी यहां खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। वहीं सुखबीर सिंह ने साझा किया कि मार्केट के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है, जिसमें सुबह-शाम भक्ति संगीत और मधुर धुनें बजती हैं।
डिप्टी कमिश्नर वर्जीत वालिया ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और भरोसा दिलाया कि वह व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि किसी भी जरूरत के समय उनसे सीधा संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने यह भी याद किया कि वह पहले भी जालंधर में सेवाएं दे चुके हैं, विशेषकर कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने शहरवासियों की सेवा की थी।
अध्यक्ष राजीव दुग्गल के साथ चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुम्मन, वाइस चेयरमैन सुखबीर सिंह सुखी, वाइस प्रेसिडेंट रमेश लखनपाल, महासचिव सुखविंदर सिंह नंद्रा, कैशियर सुरिंदर पाल सिंह ढींगरा, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी अनंतप्रीत सिंह रोबिन, जॉइंट कैशियर दिवजोत सिंह, सलाहकार मनोज मेहता, विजय खुल्लर, जी.एस. नागपाल, अनिल अरोड़ा, सरदार भूपिंदर सिंह पिंदा, जसवंत सिंह पिंटू, ए.एस भाटिया, डॉ. जसविंदर सिंह और गौरव अरोड़ा मुख्य रूप से मौजूद थे।











