MBD WEB NEWS

जालंधर के खालसा कॉलेज ब्रिज के नीचे से छात्रा वंदना हुई लापता; 1 दिसंबर से तलाश में जुटे परिजन,अब लोगों से की मदद की अपील..

जालंधर के खालसा कॉलेज ब्रिज के नीचे से छात्रा वंदना हुई लापता; 1 दिसंबर से तलाश में जुटे परिजन,अब लोगों से की मदद की अपील..

जालंधर : जालंधर के बेअंत नगर इलाके से एक 17 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा की पहचान वंदना के रूप में हुई है, जो BBA 2nd Year की पढ़ाई कर रही है। वह 1 दिसंबर से लापता है, जिसके बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और उसकी तलाश कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वंदना जालंधर के बेअंत नगर, नजदीक P.A.P Lines की रहने वाली है। उसके पिता राम शरण ने बताया कि उनकी बेटी 1 दिसंबर 2025 को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

परिजनों द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, वंदना को आखिरी बार 1 दिसंबर को दोपहर 12:35 बजे खालसा कॉलेज ब्रिज के नीचे देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आखिरी बार देखे जाने के समय उसने काले रंग का अपर और फॉर्मल पैंट प्लाजो पहना हुआ था।

पिता राम शरण और परिजनों ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि किसी को भी उनकी बेटी के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत सूचित करें। संपर्क सूत्र: 83606-62165