MBD WEB NEWS

जालंधर अक्षरधाम मंदिर के सामने अचानक धूं धूं कर जलने लगी कार..

जालंधर अक्षरधाम मंदिर के सामने अचानक धूं धूं कर जलने लगी कार..

MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर अक्षरधाम मंदिर के सामने से गुजर रहे बुजुर्ग व्यक्ति की कर में अचानक से ब्लोअर के द्वारा आग लगने की घटना सामने आई है

इंडिका गाड़ी को अचानक आग लग गई और कार चालक बाल बाल बच गया। जानकारी देते हुए कार चालक अश्वनी कुमार ने बताया कि वह गदाईपुर से अपनी गाड़ी में सूर्या एनक्लेव जा रहा थे।

जैसे ही वह अक्षरधाम मंदिर के नजदीक से गुजर रहे थे कि अचानक उन्हें ब्लोअर से धुंआ आना शुरू हो गया जिसे देखकर वह तुरंत गाड़ी से बाहर आए और बोनट खोलने का प्रयास करने लगे यह देख आसपास खड़े लोग भी उनकी मदद के लिए आए लेकिन उनका यह प्रयास असफल रहा और देखते ही देखते गाड़ी ने आग पकड़ ली और पूरी गाड़ी जलकर तबाह हो गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के लिए प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देरी हो चुकी थी और गाड़ी पूरी तरह जलकर खत्म हो गई थी।