MBD WEB NEWS

जानें पंजाब में किस जगह पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज में 8 किसान घायल

जानें पंजाब में किस जगह पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज में 8 किसान घायल

 

गुरदासपुर- पंजाब के गुरदासरपुर जिले के श्रीहरगोबिंदपुर साहिब के पास गांव नंगलझोर में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार आठ किसान घायल बताए जा रहे है।

किसान नेताओं ने बताया कि श्रीहरगोबिंदपुर साहिब में गुजर रहे हाईवे को लेकर सरकार कब्जा लेना चाहती है, जबकि किसान नेता इसे नहीं देना चाहते है। इसी को लेकर किसानों-पुलिस प्रशासन के बीच टकराव हो गया। इस टकराव के दौरान कई किसानों की पगड़ियां उतर गईं। इस दौरान किसानों ने सरकार और पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। घायल किसानों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

इस घटना ने किसानों और सरकार के बीच तनाव बढ़ा दिया है। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। ज़मीन अधिग्रहण कानूनों का सही पालन नहीं हो रहा है। उन्हें उचित मुआवज़ा नहीं मिल रहा है और उनकी ज़िंदगी का सहारा छीना जा रहा है। सरकार का कहना है कि विकास के लिए ज़मीन अधिग्रहण ज़रूरी है और वे किसानों को उचित मुआवज़ा दे रहे हैं। लेकिन दोनों पक्षों के बीच बातचीत का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। किसानों की मांग है कि सरकार ज़मीन अधिग्रहण से पहले उनसे बात करे। उन्हें सही मुआवज़ा दे और उनके पुनर्वास की व्यवस्था करे। वे यह भी चाहते हैं कि सरकार खेती को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए। क्योंकि खेती ही उनके जीवन का आधार है। अगर खेती नहीं बचेगी तो उनका जीवन भी बर्बाद हो जाएगा।