MBD WEB NEWS

जानें किस जगह विधानसभा में हुआ हंगामा, खामेनेई के पोस्टर लहराए; विधायकों में हुई धक्का-मुक्की

जानें किस जगह विधानसभा में हुआ हंगामा, खामेनेई के पोस्टर लहराए; विधायकों में हुई धक्का-मुक्की

 

 

श्रीनगर  : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर हंगामा देखने को मिला। नेशनल कॉन्फ्रेंस के कुछ नेता उनकी तस्वीर लेकर सदन में पहुंचे और समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान खामेनेई के पोस्टर भी लहराए गए।

सदन में इसी बीच कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि विवाद भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद शुरू हुआ।

दरअसल, कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसके जवाब में भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने राहुल गांधी पर टिप्पणी की, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी।

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आई थी।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने कहा कि उनकी पार्टी ईरान के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला करने का अधिकार नहीं है और इस घटना की शीर्ष स्तर पर निंदा होनी चाहिए। उन्होंने ईरान के लोगों के प्रति समर्थन भी जताया।