जय श्री राम के नारे लगाने पर हिन्दू युवक की पिटाई से भड़के हिन्दू संघठन सडकों पर उतर किया विरोध प्रदर्शन, 4 मुस्लिम नेताओं पर केस दर्ज
MBD NEWS: (सुमेश शर्मा) जालंधर में आज शुक्रवार की शाम को ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मुस्लिम संगठन पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र देने जा रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी सवार ने जय श्रीराम के नारे लगाए, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

तनाव बढ़ने पर हिंदू संगठनों ने प्रेस क्लब चौक और फिर BMC चौक पर जाम लगाया।

वहीं इस नाराज भाजपा के नेता और शिवसेना नेताओं की अगुवाई में हिंदू संगठनों ने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और सख्त कार्यवाही की मांग की

वहीं प्रशासन ने हालात को समझते हुए DCP नरेश डोगरा व ACP संदीप शर्मा मौके पहुंच गये और धरने पर बैठे लोगों का गुस्सा शांत किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुस्लिम संगठन के अयूब खान, नमीन खान सहित 4 लोगों पर केस दर्ज किया। हिंदू संगठनों ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए शनिवार सुबह 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है।











