MBD WEB NEWS

जठेरे मडार ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल 15 जून गांव कोटली मुगलां में बड़े हर्षउल्लास से मनाई जायेगी

जठेरे मडार ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल 15 जून गांव कोटली मुगलां में बड़े हर्षउल्लास से मनाई जायेगी

 

 

मडार ब्राह्मण बिरादरी कमेटी अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने आग्रह किया कि सभी भाई बहन अपने युवा बच्चों को कार्यक्रम में जरूर लेकर आए

MBD NEWS (सुमेश शर्मा) मडार ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल को लेकर गांव कोटली मुगलां में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में कमेटी अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिरादरी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा परविस्तार से चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 जून को गांव कोटली मुगलां में मडार ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्य और श्रद्धालु महामाई का आशीर्वाद प्राप्त करने हाजरी लगाने आयेगे।

 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे हवन यज्ञ के साथ होगा। इसके उपरांत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे तथा दोपहर 1 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मेल को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपीं गई और इस वर्ष अधिक से अधिक लोगों तक आयोजन की जानकारी पहुंचाने का निर्णय लिया। वहीं कमेटी ने अपने सभी बिरादरी के भाई बहनों से अनुरोध किया है इस कार्यक्रम की जानकारी अपने दूसरे भाइयों तक जल्द से जल्द पहुंचा दे ताकि हर कोई अपने बच्चों सहित कार्यक्रम उपस्थित हो सके।

इस अवसर पर रिंकू शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, राकेश कुमार, कुलदीप शर्मा, राजू (गुरदासपुर), डीएसपी राज कुमार, सौरभ (कादियां),अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा (जालंधर), अश्वनी, पूर्ण (कोटली), मुनीष (कोटली), नितिन शर्मा, सुरेंद्र (कोटली) सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।