चीन ने अमेरिका पर लगने वाले टैरिफ में बढ़ोतरी कर किया 84% , इस दिन से लागू हो जाएंगी नई दरें
नई दिल्ली- चीन और अमेरिका के बीच में जारी टैरिफ वार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब चीन ने अमेरिका के साथ जारी व्यापार युद्ध के बीच सीमा शुल्क को 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 84% करने की घोषणा की। जानकारी के अनुसार, नई टैरिफ दरें 10 अप्रैल से लागू हो जाएंगी।
पिछले हफ्ते ही चीन ने कहा था कि वह सभी अमेरिका के सामान पर 34% टैरिफ लगाएगा। लेकिन अब उसने अमेरिकी टैरिफ में बुधवार को हुए और भी ज्यादा इजाफे के बाद यह फैसला लिया है। अमेरिका ने चीन के सामान पर 104 प्रतिशत शुल्क के लागू करना का फैसला लिया है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि चीन पर 104 प्रतिशत प्रशुल्क की व्यवस्था मंगलवार आधी रात के बाद प्रभावी हो जाएगी। व्हाइट हाउस की एक प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के श्रमिकों और उद्योगों की रक्षा के लिए जो उपाए किए है उसका दुनिया में असर दिख रहा है और करीब 70 देश अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत करने को तैयार हो चुके है।
महिला प्रवक्ता ने कहा कि दुनियाभर के देशों ने लंबे समय तक अमेरिका के श्रमिकों का हक लूटा जिसे जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवक्ता ने इजरायल के प्रधानमंत्री बैंजामिन नेत्नाहू और श्री ट्रम्प की कल यहां हुई बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि इजरायल अमेरिका के खिलाफ आयात शुल्क खत्म कर अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने में सहयोग करने के लिए तैयार हो गया है। प्रवक्ता ने कहा कि इजरायल अन्य देशों के लिए एक मॉडल हो सकता है।










