ग्रुप सेंटर सी.आर.पी.एफ जालंधर ने जनभागीदारी से हर घर तिरंगा प्रोग्राम करवाया

MBD NEWS (मनीष भट्टी)जालंधर, 15 अगस्त: हर घर तिरंगा पहल के अंतर्गत, ग्रुप सेंटर सी.आर.पी.एफ. जालंधर ने डी.आई.जी.पी. श्री राकेश राव के नेतृत्व में देशभक्ति की भावना से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।
दिन के प्रोग्राम की शुरुआत जालंधर स्थित दिव्यांग आश्रम (वृद्धाश्रम) के दौरे से हुई, जहां सी.आर.पी.एफ. कर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की और निवासियों के साथ मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर, उन्होंने आश्रम के निवासियों को राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किए।
बिधिपुर गांव में भी ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज और मिठाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर एक बाइक रैली भी निकाली गई, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बाद में, मुख्य समारोह जंग-ए-आज़ादी स्मारक परिसर में आयोजित किया गया, जहां सी.आर.पी.एफ. कर्मियों ने राष्ट्रीय और देशभक्ति धुनों के माध्यम से एकता और एकजुटता का संदेश दिया। प्रोग्राम में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
यह गतिविधियां राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने और हर घर तिरंगा अभियान में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के प्रति ग्रुप सेंटर सी.आर.पी.एफ. जालंधर की वचनबद्धता को दर्शाती है।









