MBD WEB NEWS

गोल्डन टेंपल को उड़ाने की धमकी देने वाले 2 गिरफ्तार, तमिलनाडु से पकड़े गए; SGPC को भेजे थे धमकी भरे 5 मेल

गोल्डन टेंपल को उड़ाने की धमकी देने वाले 2 गिरफ्तार, तमिलनाडु से पकड़े गए; SGPC को भेजे थे धमकी भरे 5 मेल

अमृतसर  : अमृतसर के गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकियों के मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। इस केस में तमिलनाडु से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) को धमकी भरे ई-मेल भेजने के मामले में पकड़े गए हैं।

2 arrested for threatening to blow up Golden Temple, caught from Tamil Nadu; had sent 5 mails to SGPC : 14 जुलाई से अब तक SGPC को पांच धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। मेल में गोल्डन टेंपल को RDX से उड़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद अमृतसर में सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सख्त सुरक्षा और तलाशी अभियान चलाया गया।

पिछले दो दिनों से जांच टीमें तमिलनाडु में सक्रिय थीं। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, लेकिन उनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। अब एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि यह अकेला साइबर हमला था या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या कट्टरपंथी साजिश है।