खन्ना पुलिस को नशे के खिलाफ चलाई मुहिम में मिली बड़ी सफलता, चार किलो हेरोइन के साथ 5 गिरफ्तार
समराला- पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम और गौरव यादव डीजीपी पंजाब की हिदायतों की पालना करते हुए डॉ. ज्योति यादव एसएसपी खन्ना की अगवाई में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को उस बड़ी सफलता प्राप्त हुई जब समराला पुलिस स्टेशन के तहत पडती पुलिस चौंकी हेडों के पास नाकाबंदी के दौरान 5 लोगों को 4.20 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
इस बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी खन्ना डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि बीती शाम करीब 6 बजे सब इंस्पेक्टर नरपिंदरपाल सिंह इंचार्ज सी आई ए खन्ना, सब इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह इंचार्ज नार्को टेक सेल खन्ना को किसी मुखबिर ने सूचना दी कि जशनप्रीत सिंह निवासी भाईरूपा थाना फूल (बठिंडा) और अंग्रेज सिंह निवासी कीड़ी बोतल (तरनतारन) जो नशा तस्करी में शामिल हैं, हेरोइन की एक बड़ी खेप फिरोजपुर से वाया लुधियाना,चंडीगढ़ ले जा रहे हैं। जिस पर एएसआई नरपिंदरपाल सिंह ने समराला थाने में केस नंबर 12 दर्ज किया और अपनी पुलिस पार्टी के साथ लुधियाना चंडीगढ़ रोड पर पुलिस चौकी हेडों में नाकाबंदी की तो लुधियाना की तरफ से एक काले रंग की वेन्यू कार आती दिखी। जिसमें दो नौजवान बैठे थे।
जिनसे उनके कर्मचारियों ने शक के आधार पर पूछताछ की और कार की तलाशी के दौरान कार से 4 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिस पर कार सवारों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान उन्होंने माना कि वह पिछले लंबे समय से हर्षदीप सिंह निवासी दिवाला थाना समराला, प्रभजोत सिंह निवासी कटानी कलां और गुरतेज सिंह उर्फ तेजी निवासी सठियाला (अमृतसर) को हेरोइन सप्लाई करते थे।
इनमें गुरतेज सिंह उर्फ तेजी के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में धारा 25/54/59 के तहत केस नंबर 8 तारीख 14 अप्रैल 2024 को दर्ज है। कथित आरोपियों को केस में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया। कथित आरोपी लंबे समय से मोहाली, खरड़, लुधियाना, समराला और खन्ना में नशा सप्लाई करते थे। एसएसपी ने बताया यह लोग खरड़ व मोहाली में यूनिवर्सिटीज के छात्रों व पब में युवाओं को नशा सप्लाई करते थे। उन्होने कहा कि कथित आरोपियों से और गहराई से पूछताछ की जा रही है, जिनसे और खुलासे होने की उम्मीद है।









