MBD WEB NEWS

क्या पंजाब में चरणजीत चन्नी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ सकती है कांग्रेस? जानें सियासी जंग में कौन-कौन शामिल

 क्या पंजाब में चरणजीत चन्नी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ सकती है कांग्रेस? जानें सियासी जंग में कौन-कौन शामिल

पंजाब: क्या चरणजीत चन्नी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? जानें सियासी जंग में कौन-कौन शामिल

पंजाब कांग्रेस में सियासी जंग

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की अगुआई की तस्वीर साफ होती जा रही है. कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की अगुआई में ही कांग्रेस चुनावी अखाड़े में उतरेगी. इसके संकेत कांग्रेस की मनरेगा बचाओ रैलियों से मिलने शुरू हो गए हैं, जिनमें सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सीएम कुर्सी का दावा छोड़ दिया है. पूर्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पहले ही एक्टिव पॉलिटिक्स से बाहर हो चुके हैं.

हालांकि कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप बाजवा जरूर अभी अड़े हुए हैं. वह रैलियों में सरकार आने पर जिस तरह से कार्रवाई का ऐलान कर रहे हैं, उससे लग रहा है कि वह अभी भी खुद को सीएम चेहरे की दौड़ में बनाए हुए हैं.

चरणजीत चन्नी की दावेदारी मजबूत क्यों?

3 महीने के कार्यकाल में लोकप्रिय हुए: 2021 में जब कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी से हटाया तो चरणजीत चन्नी मुख्यमंत्री रहे. उन्हें सिर्फ तीन महीने मिले लेकिन चन्नी के फैसलों को लेकर कांग्रेस खूब सुर्खियों में रही.

विवादित बयानबाजी से दूर: चरणजीत चन्नी सिर्फ कांग्रेस की पॉलिटिक्स कर रहे हैं. न तो वह पार्टी की गुटबाजी में घुस रहे हैं और न ही सीएम कुर्सी या पार्टी से जुड़े किसी मुद्दे पर बात कर रहे हैं.

ग्राउंड वर्क में जुटे: कांग्रेस के दिग्गजों की विरोधियों को घेरने की रणनीति के उलट चरणजीत चन्नी अपनी आम आदमी की छवि मजबूत करने के लिए ग्राउंड वर्क में जुटे हैं. हाल ही में वह एक पुराने बीमार कांग्रेस से मिलने पहुंच गए.