MBD WEB NEWS

कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक

कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक

राज्य की चढ़ती कला के लिए की अरदास

MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 25 मार्च : पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों और जेल मंत्री डा. रवजोत सिंह आज डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए और राज्य की चढ़ती कला के लिए अरदास की।

इस मौके संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लेने के उपरांत कैबिनेट मंत्री ने उनसे डेरा सचखंड बल्लां के निकट बनने वाले श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह केंद्र श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की गुरु जी की आध्यात्मिक और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने तथा प्रचारित करने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डा. रवजोत सिंह ने कहा कि यह केंद्र गुरु जी के संदेश को विश्व स्तर पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने इस अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां द्वारा समाज कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।