किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद

आतंकवादियों के साथ गुरुवार को मुठभेड़ शुरू हुई और ये अभी जारी है.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार सुबह आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गए. एक्स पर एक पोस्ट में सेना की व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि सैनिक गोलीबारी में घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
व्हाइट नाइट कोर ने पोस्ट किया, “चल रहे ऑपरेशन के दौरान भीषण गोलीबारी जारी है. गोलीबारी में हमारे एक बहादुर जवान को गंभीर चोटें आईं और सर्वोत्तम चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई. ऑपरेशन जारी है.”
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक महीने हो चुका है. यहां आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को 26 निहत्थे पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस आतंकवादी वारदात का प्रभाव अभी भी जम्मू कश्मीर में देखने को मिल रहा है. जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. डल झील पर हाउसबोट और शिकारे खाली पड़े हैं.








