कंटेनर ट्रक और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

100 मीटर तक घिसटता गया था ट्रक
पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 02:30 बजे जगदीशपुर थाना क्षेत्र में हुई जब रेलवे फाटक खुला था और गेटमैन भी नहीं था। उसने बताया कि इसी दौरान फाटक को पार कर रहा ट्रक पटरी पर फंस गया और कंटेनर से मालगाड़ी टकरा गई। पुलिस ने बताया कि मालगाड़ी और कंटेनर के बीच हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया और पूरी तरह बर्बाद हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में कंटेनर का ड्राइवर सोनू चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया है।पुलिस ने बताया कि घायल ड्राइवर सोनू चौधरी को पहले इलाज के लिए जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, लेकिन बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना में रेल की पटरियों समेत विद्युत लाइन को भी भारी नुकसान हुआ है। टक्कर के बाद मालगाड़ी काफी देर तक रुकी रही और रेल यातायात बाधित रहा। लखनऊ मंडल के रेल प्रबंधक सचिंद्र मोहन शर्मा ने पटरियों और विद्युत लाइन को ठीक करने के बाद रेल यातायात बहाल करने की बात कही








