MBD WEB NEWS

ऑपरेशन सिंदूर से बोखलाए पाक रक्षा मंत्री क्या बोले, जाननें के पढ़े पूरी खबर…

 ऑपरेशन सिंदूर से बोखलाए पाक रक्षा मंत्री क्या बोले, जाननें के पढ़े पूरी खबर…

 

नई दिल्ली- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने विवादित और भड़काऊ टिप्पणियाँ करते हुए कहा है कि इतिहास में, औरंगजेब के शासन को छोड़कर, भारत कभी पूरी तरह एकजुट राष्ट्र नहीं था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत के साथ युद्ध कभी भी हो सकता है और वह इसे नकारते नहीं।

दरअसल, मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के समा टीवी को दिए एक साक्षात्कार में पाक के नापाक इरादे को जाहिर किए हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, “इतिहास में औरंगजेब के शासनकाल को छोड़कर, भारत कभी भी एक एकीकृत राष्ट्र नहीं रहा। पाकिस्तान अल्लाह के नाम पर बना था। घर में हम बहस करते हैं और प्रतिस्पर्धा करते हैं। लेकिन भारत के साथ लड़ाई में हम एकजुट हो जाते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि मैं तनाव नहीं बढ़ाना चाहता, लेकिन युद्ध का जोखिम वास्तविक है और मैं इससे इनकार नहीं कर रहा हूं। अगर युद्ध की नौबत आई, तो इंशाअल्लाह हम पहले से बेहतर परिणाम हासिल करेंगे, इंशाअल्लाह।”

बता दें कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान से ऐसा लगता है कि पाकिस्तान बिल्कुल डरा हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान को फिर से भारत के हमले की आशंका डरा रही है। ख्वाजा आसिफ के अजीबोगरीब दावे से पहले पिछले ही हफ्ते सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “या तो आतंकवाद का समर्थन करना बंद करो या अपनी भौगोलिक उपस्थिति खोने के लिए तैयार रहो। इस बार भारत पूरी तरह तैयार है। हम ऑपरेशन सिंदूर 1.0 के दौरान दिखाए गए संयम का प्रदर्शन नहीं करेंगे। इस बार कार्रवाई ऐसी होगी कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि क्या वह भौगोलिक रूप से अस्तित्व में रहना चाहता है।”