ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनते ही भावुक हुईं पहलगाम हमले में मारे गए संतोष जगदाले की पत्नी, बेटी बोली..

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की तरफ से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने कहा कि, मैं सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं।’
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले कहती हैं, ‘आतंकवादियों ने जिस तरह हमारी बेटियों का सिंदूर मिटाया, उसके बाद यह करारा जवाब है… इस ऑपरेशन का नाम सुनते ही मेरी आंखों में आंसू आ गए। मैं सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं…’
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले कहती हैं, ‘ऑपरेशन का नाम सुनकर मैं खूब रोई। यह आतंकियों द्वारा मारे गए लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि और न्याय है।’









