MBD WEB NEWS

अमेरिकी फाइटर जेट खराबी के बाद अलास्का में F-35 बुरी तरह क्रैश, देखें VIDEO

 अमेरिकी फाइटर जेट खराबी के बाद अलास्का में F-35 बुरी तरह क्रैश, देखें VIDEO

 

नई दिल्ली- अमेरिकी वायुसेना का F-35 फाइटर जेट अलास्का रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ रही है। फाइटर जेट पर मौजूद पायलट ने आखिरी मौके तक खुद की परवाह किए बिना फाइटर प्लेन को बचाने की कोशिश की।

फाइटर जेल के ताश के पत्तों की तरह गिरने और आग के गोले में बदलने से पहले उस फाइटर जेट ने उसमें मौजूद गंभीर खराबी को सुलझाने की हर कोशिश की। उसमें इंजीनियरों के साथ हवा में ही कॉन्फ्रेंस कॉल पर 50 मिनट बिताया ताकि खराबी को सही किया जा सके। आखिर में जब वो असफल रहा तो पायलट को फाइटर जेस से पैराशूट की मदद से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद जेट अलास्का के रनवे पर क्रैश हो गया। हादसे का कारण जेट के हाइड्रोलिक सिस्टम में बर्फ जमना बताया गया, जिससे लैंडिंग गियर जाम हो गया।

 

 

दरअसल, उड़ान भरते ही पायलट ने गियर वापस लेने की कोशिश की, लेकिन यह बायीं ओर अटक गया। गियर को दोबारा नीचे करने की कोशिश भी विफल रही। जेट के सेंसर ने गलत संकेत दिया कि विमान जमीन पर उतर चुका है, जिससे जेट बेकाबू हो गया। पायलट ने हवा में ही इंजीनियरों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल शुरू की और करीब 50 मिनट तक खराबी ठीक करने की कोशिश की। इस दौरान दो बार ‘टच एंड गो’ लैंडिंग की कोशिश की गई ताकि जाम गियर ठीक हो सके, लेकिन दोनों बार असफलता मिली। आखिरकार, सेंसर के गलत संकेतों के कारण जेट पूरी तरह बेकाबू हो गया, और पायलट को पैराशूट से कूदना पड़ा।

हादसे के बाद जेट रनवे पर गिरकर जलने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जेट को घूमते और आग के गोले में बदलते देखा गया। वायुसेना की जांच में पता चला कि जेट के फ्रंट और दाहिने लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक फ्लूइड में एक-तिहाई पानी था, जो -18 डिग्री सेल्सियस की ठंड में जम गया। यही बर्फ गियर के जाम होने का कारण बनी।