MBD WEB NEWS

अमित शाह के रोड शो में भिड़ गए टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ता..

 अमित शाह के रोड शो में भिड़ गए टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ता..

 

 

कोलकाता- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी सियासत के बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भवानीपुर में रोड शो किया। यह रोड शो हाजरा मोड़ से शुरू होकर सर्वे बिल्डिंग तक पहुंचा। अमित शाह के रोड शो के दौरान BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हो गया। आपस में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसके बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। गृह मंत्री का रोड शो उस समय चर्चा में आ गया जब उनका काफिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भवानीपुर सीट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीट ममता बनर्जी का गढ़ मानी जाती है। यहां से उनका चुनाव लड़ना इस सीट को और ज्यादा चर्चित बना देता है। इस बार भाजपा ने भी इस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।

आज जब शाह का काफिला कालीघाट पहुंचा, जहां से ममता का घर कुछ ही दूर है वहां पर TMC कार्यकर्ता ने काफिले के सामने जय बांग्ला और ममता बनर्जी जिंदाबाद के नारे लगाए। सिर पर काला कपड़ा बांधे लोगों ने अमित शाह गो बैक के नारे लगाए और काले झंडे भी दिखाए। इसके बाद टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प होने लगी। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और भीड़ पर कंट्रोल किया।