अमरनाथ यात्रा के दाैरान नहीं मिलेगी हैलीकाप्टर की सुविधा..
श्रीनगर – श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने श्री अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर अहम फैसला लिया है। श्राइन बोर्ड की तरफ से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से इस साल भी पूरे यात्रा रूट को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। पहलगाम और बालटाल समेत सभी यात्रा रूट 1 जुलाई से यात्रा पूरी होने तक नो-फ्लाई जोन रहेंगे। यात्रा एरिया में तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस उपलब्ध नहीं होंगी।
तीर्थयात्री पैदल या पालकी और घोड़े पर यात्रा कर सकेंगे। अमरनाथ यात्रा देश की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यात्रा के लिए मुख्य रूप से पहलगाम और बालटाल मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है।









