Latest Update ; अब 244 जिलों में नहीं, 295 जिलों में होगी कल मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय से नया अपडेट सामने आया

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को माकूल जवाब देने की तैयारी की जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच बन रहे खतरों के देखते हुए कल बुधवार को देश के कई शहरों में मॉक ड्रिल कराया जा रहा है. पहले यह संख्या 244 बताई गई थी, लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि अब 295 जिलों में मॉक ड्रिल कराया जाएगा.
देशभर में कराए जा रहे मॉक ड्रिल के जरिए लोगों में सिविल डिफेंस को लेकर तैयार रहने के तरीके बताए जाएंगे. अब देश के 295 जिलों में मॉक ड्रिल कराई जाएगी. साल 2010 तक सिविल डिफेंस के लिए तैयार जिलों की संख्या 244 थी, लेकिन अब इसमें इजाफा हो गया और इसमें 51 जिले और बढ़ गए हैं
युद्ध का सायरन बजे तो क्या करें?
- सबसे पहले सुरक्षित स्थानों की तरफ जाएं और बचें।
- 5 से 10 मिनट में सेफ लोकेशन पर पहुंचे।
- सायरन बजे तो बिल्कुल भी पैनिक न हों।
- सायरन बजते ही खुले इलाकों से हट जाएं।
- टीवी, रेडियो पर अलर्ट ध्यान से सुनें।
- सूत्रों के अनुसार बैठक में अधिकारियों ने संभावित इलेक्ट्रॉनिक विफलता के लिए तैयार रहने के लिए घरों में चिकित्सा किट, मशालें, मोमबत्तियां और नकदी रखने की जरूरत पर जोर दिया।




पंजाब में अमृतसर, भटिंडा, फिरोजपुर, जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट आदि जिलों पर नजर होगी। इसी प्रकार हरियाणा के अंबाला, हिसार, फरीदाबाद, गुड़गांव, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा आदि पर नजर होगी। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बडगाम, बारामूला, डोडा, जम्मू, कारगिल, कठुआ, कुपवाड़ा, लेह, पूंछ, राजौरी, श्रीनगर, उधमपुर, सांबा, अखनूर आदि में नजर होगी।
क्यों बढ़ गईं जिलों की संख्या
यह संख्या इसलिए भी बढ़ गई क्योंकि कई जिलों को तोड़कर उनकी संख्या 2 या उससे अधिक संख्या कर दी गई जिससे उनकी संख्या अब बढ़ गई है. समय- समय पर ऐसे मॉक ड्रिल सिविल डिफेंस के लिए जबाबदेह संगठनों की ओर से कराए जाते रहे हैं.
लेकिन 5 दशकों से भी लंबे समय के बाद यह पहली बार है कि देश में इतने बड़े पैमाने में सिविल डिफेंस कर्मियों की ओर से मॉक ड्रिल कराया जा रहा है. इससे पहले साल 1971 में भारत- पाकिस्तान के बीच छिड़े जंग के समय ही इतने बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल कराया गया था.कहा जा रहा है कि कल होने वाला मॉक ड्रिल अब तक का सबसे बड़ा युद्ध से पहले का मॉक ड्रिल होगा.
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे इस 295 जिलों में मॉक ड्रिल के अलावा भी बहुत सारे संगठन और स्वयं सहायता ग्रुप अपने-अपने स्तर पर कल बुधवार को मॉक ड्रिल में शामिल हो रहे हैं जिसके लिए उन्होंने स्थानीय और राज्य स्तर पर संबद्ध अधिकारियों को जानकारी दी है.
दिल्ली में मॉक ड्रिल पर तैयारी शुरू
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मॉक ड्रिल कराए जाने के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने यहां पर इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. सूत्रों ने बताया कि इसके लिए सभी डीसीपी से तैयारियों के लिए विस्तृत योजना तैयार करने को कहा गया है.
सूत्रों का कहना है कि पुलिस उपायुक्तों ने दिल्ली में गश्त तेज करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें भी शुरू कर दी हैं. दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मॉक ड्रिल को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है.








