अगर इजरायल के साथ युद्ध में अमेरिका हुआ शामिल तो…,जानें किस ने दी ट्रंप को सीधी चेतावनी
जिनेवा: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शनिवार को दावा किया कि उसके सटीक हमलों में वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारी सईद इजादी और कुद्स फोर्स के वेपन ट्रांसफर यूनिट कमांडर बेहनाम शाहरियारी की पश्चिमी ईरान में मौत हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका इजरायल के साथ युद्ध में सक्रिय तौर पर शामिल होता है तो यह ‘सभी के लिए बेहद खतरनाक’ होगा।

अराघची का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी सैन्य भागीदारी पर विचार कर रहे हैं. अराघची ने इसी संदर्भ में कहा कि अगर ऐसा होता है तो ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा’। ‘ अराघची ने यह बात जिनेवा से वार्ता के बाद लौटते समय इस्तांबुल में पत्रकारों से बातचीत में कही। हालांकि इस बातचीत में कोई कूटनीतिक सफलता हासिल नहीं हो सकी। वार्ता खत्म होने पर अराघची ने कहा कि वह आगे की बातचीत के लिए तैयार हैं. लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इजरायल की तरफ से हमले जारी रहने के बीच तेहरान को अमेरिका के साथ बातचीत करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इजरायल और ईरान के बीच तनाव कम करने के उद्देश्य से घंटों चली कूटनीतिक वार्ता विफल हो गई है। यूरोपियन मंत्रियों और ईरान के शीर्ष राजनयिकों के बीच शुक्रवार को जेनेवा में चार घंटे तक बैठक हुई। ठीक इसी समय राष्ट्रपति ट्रंप युद्ध में अमेरिकी सेना को उतारने पर विचार कर रहे थे और परमाणु रिएक्टरों पर संभावित हमलों को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं.।
यूरोपियन अधिकारियों ने भविष्य में वार्ता की उम्मीद जताई है। अब्बास अरागची ने कहा है कि कि वह आगे भी वार्ता के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इजरायल की ओर से लगातार हमले किए जाने के कारण ईरान को अमेरिका के साथ वार्ता करने में कोई रुचि नहीं है. उन्होंने कहा, ‘यदि हमले बंद हो जाएं और हमलावर को उसके अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए तो ईरान कूटनीतिक कदमों पर विचार करने के लिए तैयार है।’ वार्ता के लिए कोई अगली तारीख तय नहीं की गई है।









