MBD WEB NEWS

पंजाब में एक PPS और 9 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, वरुण शर्मा बने पटियाला के  नए एसएसपी

पंजाब में एक PPS और 9 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, वरुण शर्मा बने पटियाला के  नए एसएसपी

चंडीगढ़- पुलिस विभाग में पंजाब सरकार ने बड़ा-फेरबदल किया है। जानकारी के अनुसार 10 अधिकारियों के तबादले किए गए है।

विजिलेंस चीफ के पद से कुछ समय पहले हटाए गए वरिंदर कुमार को नियुक्ति दे दी गई है। उन्हें स्पेशल डीजीपी पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिश्नर नियुक्ति किया गया है। इसी तरह आरके जायसवाल को एडीजीपी एनआरआई लगाया है। पटियाला के एसएसपी नानक सिंह को हटा कर उनकी जगह अब वरुण शर्मा को एसएसपी नियुक्त किया गया है। जबकि नानक सिंह डीआईजी पटियाला रेज की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं कुलदीप सिंह चहल डीआईजी तकनीकी की जिम्मेदारी संभालेगे। इसी तरह प्रवीण कुमार को एडीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब और विजिलेंस ब्यूरो का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सरकार द्वारा अधिकारियों की लिस्ट भी जारी की गई है।