MBD WEB NEWS

दिल्ली में पैरा मिलिस्ट्री की बड़ी मीटिंग, कल मोदी लेंगे CCS की बैठक..

दिल्ली में पैरा मिलिस्ट्री की बड़ी मीटिंग, कल मोदी लेंगे CCS की बैठक..

 

 पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने के लिए दिल्ली में हाई लेवल मीटिंगों का दौर जारी. आज गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी एक महत्वपूर्ण लेंगे.

NSG, BSF... पैरा मिलिस्ट्री की बड़ी मीटिंग, कल मोदी लेंगे CCS की बैठक, प्रहार का प्लान तैयार!
कल पीएम मोदी लेंगे CCS की बैठक (फाइल फोटो)

 

 

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है. आम लोगों से लेकर राजनीतिक दल आतंकवादियों के खिलाफ बड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं. इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई है, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ एक्शन हो रहा है तो दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग का दौर चल रहा है. मंगलवार को दिल्ली में गृह मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग में हुई है. इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, BSF, असम राइफल्स और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक मौजूद रहे.

 

कल CCS की अहम बैठक

इसके अलावा गृह मंत्रालय की अहम मीटिंग में CRPF, SSB और CISF के सीनियर अफसर भी पहुंचे. गृह मंत्रालय की इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सीसीएस की बैठक लेंगे. बड़ी बात है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद दूसरी बार सीसीएस (CCS) की बैठक होगी. सीसीएस बैठक के बाद बुधवार को ही पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCPA (Cabinet Committee on Political Affairs) की भी बैठक होनी है.