जालंधर वेस्ट विधानसभा में सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
अशोक सरीन हिक्की, शीतल अंगूराल, दीपक तेलु, योगेश धीर,सोनू चौहान ने ज्वाइन करवाया
MBD NEWS (सुमेश शर्मा ) जालंधर 15 नवंबर 2026: आज जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब जिला महामंत्री दीपक तेलू के सहयोग और मंडल अध्यक्ष सोनू चौहान के नेतृत्व में बूटा मंडी, जालंधर के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
यह कार्यक्रम जालंधर भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की , पंजाब एस.सी. (SC) मोर्चा के अध्यक्ष शीतल अंगुराल , वेस्ट विधानसभा प्रभारी योगेश धीर , ललित बब्बू, दीपक बावा, तजिंदर बोनी, कुकु भारद्वाज,सुशील सोंधी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख युवाओं में संजय, हनी मट्टू, विक्रम पट्टी, सूरज प्रकाश, लक्ष्मी, सनी सहोता, कशिश कुमार, विशाल कल्याण, आकाश कल्याण, मनी लिबड़ा, रोहित शर्मा, रजत कुमार और सूरज शामिल रहे। इनके साथ बड़ी संख्या में अन्य स्थानीय युवाओं ने भी भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि युवाओं के जुड़ने से जालंधर वेस्ट विधानसभा में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।











