MBD WEB NEWS

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने का दिया न्योता

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने का दिया न्योता

– प्रकाश पर्व को समर्पित पवित्र नगर कीर्तन में की शिरकत

MBD NEWS जालंधर, 1 नवंबर : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज लोगों को समानता, शांति और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित सद्भावपूर्ण और बराबरी वाले समाज की सृजन के लिए श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और उन पर अमल करने की अपील की।

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व समागमों को समर्पित पवित्र नगर कीर्तन में एक श्रद्धालु के तौर पर शिरकत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने वर्तमान समय में श्री गुरु नानक देव जी के संदेश की शाश्वत प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब जी की विश्वव्यापी भाईचारा, महिला सशक्तिकरण, दया, भाईचारा सद्भावना और पर्यावरण संभाल की शिक्षाएं मानवता के लिए चांदनी मीनार है।

श्री भगत ने जोर देते हुए कहा कि समय की जरूरत है कि आपसी सम्मान को प्रोत्साहित करके और समाज को बांटने वाली सामाजिक बुराइयों को खत्म करके गुरु जी के आदर्शों की पालना की जाए। उन्होंने आगे कहा कि श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर हम शांति, समानता और एकता पर आधारित विश्व का निर्माण कर सकते है।

उन्होंने नगर कीर्तन में हिस्सा लेने वाली संगत को लंगर छकाने की सेवा भी की।