अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे का एक प्रोजेक्ट हुआ रद्द,जानें क्या है वजह..
चंडीगढ़- केंद्र सरकार ने पंजाब को एक ओर झटका दिया है। “पंजाब में NHAI का एक और प्रोजेक्ट केंद्र द्वारा रद्द कर दिया गया है। जानकारी सामने आई है कि जमीन हासिल न होने के कारण इस प्रोजेक्ट को रद्द किया गया है।
तरनतारन में भारत माला के साथ ये प्रोजेक्ट जुड़ा था। यह प्रोजेक्ट अमृतसर को अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रैस-वे के साथ जोड़ने वाला था। बाईपास सीगल कंपनी की तरफ से बनाया जाना था। एनएचएआई ने जमीन एक्वायर न होने का हवाला दिया है। ये बात सामने आई है कि किसान अधिक मुआवजे की मांग कर रहे थे और वह अपनी जिद पर अड़े हुए थे। जिसके बाद एनएचआई की तरफ से ये कदम उठाया गया।









