MBD WEB NEWS

अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही 3 बसें आपस में टकराई , 10 यात्री घायल; अस्पताल करवाया गया भर्ती

अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही 3 बसें आपस में टकराई , 10 यात्री घायल; अस्पताल करवाया गया भर्ती

श्रीनगर- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में अमरनाथ यात्रा के काफिले की तीन बसें आपस में टकरा गईं। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 10 से अधिक तीर्थयात्री घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे में तीनों बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रभावित बसों में सवार अन्य तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त बसों में स्थानांतरित किया गया, और काफिला अपनी आगे की यात्रा पर रवाना हो गया। बता दें कि इससे पहले बुधवार सुबह भी नरसू इलाके में डिवाइडर से टकरा गया था। इस हादसे में कार में सवार पांच श्रद्धालुओं घायल हो गए। एक श्रद्धालु को सिर में अधिक चोट आई, जबकि चार मामूली रूप से घायल हुए थे।