
भाजपा युवा मोर्चा महासचिव सूर्या मिश्रा की अगुवाई में स्वर्ण पार्क सोसाइटी की नई कार्यकारिणी गठित
MBD NEWS जालंधर 13 सितंबर (सुमेश शर्मा) : जालंधर स्वर्ण पार्क वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक सोसाइटी के चेयरमैन जसपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय लोगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
नई कार्यकारिणी में जसपाल सिंह को चेयरमैन, मंजीत सिंह को प्रधान, मनीष चोपड़ा को महासचिव, प्रमोद यादव को ज्वाइंट सचिव और रविकांत तिवारी को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा सोहन सिंह, गुरमेल सिंह, गुरमीत सिंह, राजेश तिवारी और पिंटू राय को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारी सदस्यों में किशोर कुमार, हरजिंदर सिंह लाली, कुलवंत सिंह, देवराज, मोहन पांडे, मुकेश कुमार, बलिंद्र यादव, विजय कुमार पटेल, विशाल गिरी, शिव, राम अवतार, अजीत सिंह, ब्रह्म दास, करण वर्मा और सुशील पाल को शामिल किया गया।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव सूर्या मिश्रा ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वर्ण पार्क के विकास और क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह और उनकी टीम सोसाइटी के साथ खड़ी रहेगी तथा हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
सूर्या मिश्रा ने कहा कि एक मजबूत और सक्रिय वेलफेयर सोसाइटी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिल-जुलकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान स्वर्ण पार्क के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का भरोसा दिलाया।










