MBD WEB NEWS

पंजाब में सरकार ने कहा ‘जिसका खेत, उसका रेत’ नीति लागू, 20 हजार रुपए प्रति एकड़ मिलेगा मुआवजा, पंजाब कैबिनेट ने बड़े फैसलों पर लगाई मुहर

पंजाब में सरकार ने कहा ‘जिसका खेत, उसका रेत’ नीति लागू, 20 हजार रुपए प्रति एकड़ मिलेगा मुआवजा, पंजाब कैबिनेट ने बड़े फैसलों पर लगाई मुहर

 

चंडीगढ़- पंजाब के कई जिलों में आई बाढ़ को लेकर पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई। मीटिंग सीएम रिहायश पर हो रही है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए हैं। इस बैठक में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए सीएम मान ने बड़े ऐलान किए है।

सीएम मान ने कहा कि सरकार नई पॉलिसी के तहत “जिसकी खेत, उसकी रेत” नीति लागू करने जा रही है, जिसके तहत किसानों को अपने खेतों से रेत निकालने की अनुमति होगी और उसका मालिकाना हक भी उन्हीं के पास रहेगा। इसके साथ ही सीएम ने बाढ़ में जान गवाने वालों के परिवार की मदद के लिए भी हाथ बढ़ाए है। बाढ़ में मरने वालों को सरकार ने 4 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। इसके अलावा 20 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने का ऐलान भी किया है।