पंजाब में CM सेहत बीमा योजना की लांचिंग तारीख़ में तब्दीली , अब इस दिन होगी लॉन्च, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कारण
चंडीगढ़- पंजाब सरकार की बहुप्रतीक्षित मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना, जो पहले 15 जनवरी को लॉन्च होनी थी, जो अब 22 जनवरी को लॉन्च की जाएगी। योजना के लॉन्च में यह एक सप्ताह की देरी जत्थेदार साहिब द्वारा मुख्यमंत्री को समन किए जाने के कारण हुई है।
यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने फतेहगढ़ साहिब में दी। वह यहां योजना की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि योजना के औपचारिक शुभारंभ से पहले इसका ट्रायल रन किया जाएगा, ताकि किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक खामी को दूर किया जा सके।
1200 करोड़ का बजट, 3 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार ने इस योजना के लिए 1200 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। योजना का लक्ष्य करीब 3 करोड़ लोगों को कवर करना है। सरकार की कोशिश है कि हर पात्र नागरिक को सेहत बीमा कार्ड उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए दो क्राइटेरिया है। एक तो आधार कार्ड पंजाब का होना चाहिए और वोटर कार्ड पंजाब का होना चाहिए। जो बच्चे है, उनका डिपेंटेंड कार्ड होना चाहिए।
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि हमें कई अन्य सोर्स से भी पैसे आने है। सरकार 1200 से 1500 करोड़ खर्च करेगी तो इससे लोगों का फायदा होगा। इससे लोगों को इमरजेंसी केयर मिलेगी। सेहत मंत्री ने कहा कि यह योजना बहुत अच्छी है। जैसे फ्री बिजली की योजना दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने शुरू की। इसे आगे पंजाब में सीएम भगवंत मान ने बढ़ाया।









