अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को समर्पित कार्यक्रम गांव सलेमपुर मुसलमानां में हुआ संपन्न
जालंधर : आज गांव सलेमपुर मुसलमानां के सरकारी स्कूल में चल रहे योग केंद्र में योग साधकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में योगाचार्य प्रोफेसर परिनिधि ने कहा कि साल 2026 का योग दिवस कई मायनों में खास है। बदलती जीवनशैली, बढ़ती उम्र के साथ होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक तनाव जैसी चुनौतियों के बीच इस बार की थीम लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन की दिशा में प्रेरित करने का संदेश देती है। विशेषज्ञों का मानना है कि योग केवल शरीर को फिट रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने का भी एक प्रभावी तरीका है। इस अवसर पर नित्य की भान्ति योग आसन व प्राणायम करवाए गए और योगसाधकों ने योगाचार्य प्रो परिनिधी को तुलसी का पौधा भेण्ट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सर्वश्री डॉ. नीरज जी, केविन विरदी, ओंकार शर्मा, कीमती लाल, सर्वजीत कौर, ज्योति, कोमल, कमल, राकेश सैन उनकी धर्मपत्नी वीना सैन व कई गणमान्य लोग व बहनें भी उपस्थित थीं।











