सोढल के प्राचीन Kali Mata मंदिर में चोरों ने की सेंधमारी, दानपात्र व चढ़ावा लेकर हुए फरार

You are currently viewing Sodhal के प्राचीन Kali Mata मंदिर में चोरों ने की सेंधमारी, दानपात्र व चढ़ावा लेकर हुए फरार

Thieves broke into the ancient Kali Mata temple of Sodal, escaped with donation boxes and offerings.

सोढल के प्राचीन Kali Mata मंदिर में चोरों ने की सेंधमारी, दानपात्र व चढ़ावा लेकर हुए फरार

 

  • जालंधरः महानगर के अंतर्गतत आते सोढल नगर में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चोरों मंदिर में सेंध लगाकार दानपात्र व अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नं. 8 की पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी चंद्र भूषण ने बताया कि यह मंदिर 40 साल पुराना है, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन गुरुवार को रात 9:30 बजे आरती करने के बाद वह मंदिर के दरवाजे बंद करके सोने चले गए। चोरों ने रात करीब 1 बजे इस चोरी को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि जब वह सुबह मंदिर पहुंचे तो मंदिर के बाहर पड़े दान पत्र फटे हुए थे। उन्होंने मंदिर प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। जब सीसीटीवी कैमरे देखने के लिए कमरा खोला तो सीसीटीवी कैमरे का प्लग भी हटा हुआ था।

चोरी के बाद मामले की जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी।

मंदिर के पुजारी चंद्र भूषण का कहना है कि दानपात्र में कितनी नगदी थी अभी तक इसका कोई अनुमान नहीं है परन्तु चोर दानपात्र से सारी नगदी चुराकर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि चोरों को पता था कि मंदिर के कैमरे कहां बंद होंगे, इसलिए पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है और न ही पंडित ने किसी पर कोई शक जताया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *